bol bihar logo
बोल बिहार
जल्द ही बिहार के सभी शराबी जेल से रिहा होंगे और मुकदमों को पूरा किया जाएगा, गाड़ी आधी कीमत पर छूटेगी
अवि आर्यन

अवि आर्यन

Apr 06, 2022

जल्द ही बिहार के सभी शराबी जेल से रिहा होंगे और मुकदमों को पूरा किया जाएगा, गाड़ी आधी कीमत पर छूटेगी

पटना। Bihar News: 

बिहार में शराबबंदी संशोधन कानून का लाभ जेल में पहले से बंद शराबियों को भी मिलेगा। पहली बार शराब पीने के जुर्म में जेल में बंद अभियुक्त भी अब जेल से रिहा हो जाएंगे। जिन अभियुक्तों की 30 दिन की मियाद पूरी हो गई होगी वह तो जेल से बाहर आएंगे ही, इसके अलावा हाल में पकड़े गए शराबी जिनकी 30 दिन की मियाद पूरी नहीं हुई है वह भी दो हजार से पांच हजार तक का जुर्माना भरकर रिहा हो सकेंगे। यही नहीं, उनके ऊपर चल रहा केस भी बंद कर दिया जाएगा।

ban_on_liquor__1646114265.webp

अदालतों में कम होंगे मुकदमे, जेलों में घटेगी भीड़ 

शराब पीने के मामले में जेल गए लोगों को अपना केस खत्‍म करने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष समर्पण प्रपत्र दाखिल करना होगा। शराबबंदी संशोधन कानून की नियमावली में यह प्रविधान किया गया है। इस फैसले से राज्‍य की अदालतों पर मुकदमों का बोझ तो कम होगा ही, जेलों में भी भीड़ घटेगी। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार के अपर मुख्‍य सचिव केके पाठक ने कहा कि शराब पीने के आरोप में जेल में बंद पुराने आरोपित भी नई नियमावली के तहत जुर्माना देकर छूट सकेंगे। उनका केस भी बंद होगा।

शराबबंदी कानून के उल्लंघन में पहले से जब्त किए गए वाहन या सील परिसर भी जुर्माना देकर मुक्त कराए जा सकेंगे। नए कानून के तहत इसका मौका भी दिया जाएगा। उस पर चल रहे केस को भी बंद कर दिया जाएगा। नई नियमावली के मुताबिक शराब के साथ जब्त वाहन के मामले में बीमा कंपनी द्वारा निर्धारित वाहन के मूल्य का 50 प्रतिशत जुर्माना लेकर वाहन छोड़ दिया जाएगा। बीमाकृत मूल्य उपलब्ध नहीं होने पर जिला परिवहन पदाधिकारी से उसका मूल्य निर्धारित कराया जाएगा। वाहन का दावेदार नहीं होने पर जब्त होने वाली तिथि से 15 दिनों तक प्रतीक्षा करने के बाद अधिहरण व उसकी नीलामी की कार्रवाई की जाएगी।

अवि आर्यन

अवि आर्यन

वेबसाइट और मोबाईल एप्लीकेशन डेवलपर। रुचि - टेक्नोलॉजी, खेल, राजनीति, धर्म, बिहार

Leave a comment

Related Posts

Categories